पेस हायर सेकेंडरी स्कूल मोटाहल्दू का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
–सांस्कृतिक रंगों में सजा पेस हायर सेकेंडरी स्कूल का 12वां वार्षिकोत्सव
मोटाहल्दू (नैनीताल)। पेस हायर सेकेंडरी स्कूल मोटाहल्दू का 12वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला दुर्गापाल, ग्राम प्रधान सीमा पाठक, विद्यालय प्रबंधक सीपी दुर्गापाल, ममता दुर्गापाल, प्रधानाचार्य सतीश चंद्र दुर्गापाल एवं विद्यालय अध्यक्ष लोकेश गुरुरानी शामिल रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में शिक्षा को समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया तथा विद्यालय परिवार के शैक्षिक प्रयासों की सराहना की।
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती है, जिसे पेस हायर सेकेंडरी स्कूल जैसे शिक्षण संस्थान सफलतापूर्वक पूरा कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण कर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया, जिससे उनमें उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।
कार्यक्रम में इंदिरा अकैडमी के उमाशंकर जोशी, एवरग्रीन स्कूल के गौरव पाठक, चिल्ड्रन वैली स्कूल सहित क्षेत्र के अनेक शिक्षाविद, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल