गुलाब सिंह महाविद्यालय चकराता के हिंदी विभाग को मिली नई उपलब्धि -डॉ. त्रिपाठी शिक्षा शोध गौरव सम्मान-2025 से सम्मानित

खबर शेयर करें 👉

चकराता/देहरादून। श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता, देहरादून (उत्तराखंड) के लिए यह गर्व का विषय है कि संस्थान के कला संकाय अंतर्गत हिंदी विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रवेश कुमार त्रिपाठी को शिक्षा शोध गौरव सम्मान–2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें शिक्षा, सामाजिक सेवा तथा समकालीन समाज में प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा के समन्वय एवं संतुलन के लिए निरंतर किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


यह सम्मान ग्लोबल शिक्षा समिति के तत्वावधान में एस.एम.आर. जनजातीय पी.जी. कॉलेज, सहिया (देहरादून) में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “भारतीय ज्ञान परंपरा—शिक्षा, विज्ञान एवं समाज में समकालीन प्रासंगिकता” के अवसर पर प्रदान किया गया। सम्मान संगोष्ठी की आयोजक संस्था एवं ग्लोबल शिक्षा समिति द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।


डॉ. प्रवेश कुमार त्रिपाठी को यह सम्मान पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, ग्लोबल शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री सरदार सिंह तोमर एवं समिति के सचिव श्री अनिल सिंह तोमर द्वारा संगोष्ठी में उपस्थित वरिष्ठ प्रोफेसरों, विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों एवं सम्मानित विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


सम्मान प्राप्त करने के पश्चात डॉ. प्रवेश के. त्रिपाठी ने आयोजक संस्था सहित संगोष्ठी में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी शिक्षा, शोध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रचनात्मक एवं सकारात्मक कार्यों को निरंतर करते रहने की प्रेरणा प्रदान करेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


इस उपलब्धि से महाविद्यालय में हर्ष का वातावरण है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आशुतोष शरण सहित समस्त प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने डॉ. प्रवेश के. त्रिपाठी को इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119