उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के आदर्श अध्ययन केंद्र में बीएड–एमएड विशेष शिक्षा की छह दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के आदर्श अध्ययन केंद्र में नामांकित बीएड एवं एमएड (विशेष शिक्षा) के विद्यार्थियों हेतु आयोजित छह दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने किया।
कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर शिक्षाशास्त्र विद्याशाखा (शाखा–10) के निदेशक प्रो. डिगर सिंह फर्स्वाण ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों से कार्यशालाओं के माध्यम से व्यक्तित्व विकास करने तथा दिव्यांग बच्चों के लिए गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
विशेष शिक्षा विभाग के पाठ्यक्रम समन्वयक सिद्धार्थ पोखरियाल ने कार्यशाला में उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं आमंत्रित अतिथियों का स्वागत करते हुए छह दिवसीय कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने अपेक्षा जताई कि विद्यार्थी कार्यशाला के दौरान प्राप्त शिक्षण एवं प्रशिक्षण को अपने कार्यक्षेत्र के साथ-साथ व्यवहारिक जीवन में भी लागू करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि कार्यशालाएं जीवन में निरंतर सीखने का अवसर प्रदान करती हैं। वर्तमान समय नवीन तकनीकों से जुड़ने का है और हमें सदैव कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान एवं संस्कृति के आदान-प्रदान पर भी विशेष जोर दिया।
कार्यशाला में मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान एवं उत्तराखंड के विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों से आए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कुलपति ने आशा व्यक्त की कि प्रतिभागी इन छह दिनों में शिक्षण से संबंधित आधुनिक तकनीकों का समुचित ज्ञान प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर बीएड विशेष शिक्षा के चतुर्थ सेमेस्टर में अध्ययनरत दिव्यांग छात्रा सुश्री रेखा मेहता को श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रोबॉल प्रतियोगिता में पदक जीतने पर कुलपति द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यशाला में शिक्षाशास्त्र विद्याशाखा से डॉ. कल्पना लखेड़ा, डॉ. देवकी सिरोला, डॉ. मनीषा पंत, डॉ. दिनेश कांडपाल, श्रीमती भावना धोनी, श्री तरुण नेगी, डॉ. बबीता खाती, डॉ. सुरेश मेहता, डॉ. अंजनी देवी एवं सुश्री निशा राणा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सुश्री अंकिता सिंह ने किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल