रामनगर ले जा रहे आर्टिगा कार से 12 लाख से अधिक का गांजा बरामद -तीन तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के कुशल नेतृत्व में जनपद में नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान नए साल में भी लगातार जारी है। इसी क्रम में एसओजी व थाना सल्ट पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है।
दिनांक 05 जनवरी 2026 को नैल तिराहा के पास चेकिंग के दौरान सराईखेत की ओर से आ रही सफेद रंग की आर्टिगा कार (HR38AB-9680) को रोका गया। तलाशी के दौरान कार सवार तीन युवकों के कब्जे से कुल 51.950 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 12,98,750 रुपये आंकी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


पुलिस ने मौके से विशाल सिंह (21 वर्ष) पुत्र चन्द्रभान सिंह, निवासी शिव विहार कॉलोनी चिल्किया,
मोहम्मद अनस (22 वर्ष) पुत्र स्व. अतीक हुसैन, निवासी तेलीपुरा बड़ी मस्जिद के पास रामनगर, मोहम्मद हासिम (21 वर्ष) पुत्र स्व. खलील अहमद, निवासी तेलीपुरा रामनगर को गिरफ्तार किया है।


यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह एवं सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में, प्रभारी एसओजी निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी व थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में अंजाम दी गई। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सल्ट में मु0अ0सं0-01/26, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही गांजा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

पुलिस टीम-

  1. अपर उप निरीक्षक लखविन्दर सिंह-थाना सल्ट
  2. अपर उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह-थाना सल्ट
  3. हेड कानि0 राजकुमार-थाना सल्ट
  4. हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार-एसओजी अल्मोड़ा
  5. कांस्टेबल गणेश पाण्डे-एसओजी अल्मोड़ा
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे गांजा सराईखेत से रामनगर की ओर ले जा रहे थे। पुलिस अब गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क, सप्लाई चेन और क्रय-विक्रय के स्रोतों की गहन जांच में जुट गई है। उत्कृष्ट कार्यवाही पर एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को ₹5,000 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119