एनयूजे की बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को किया सम्मानित

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया जिला इकाई पिथौरागढ़ की वार्षिक बैठक की गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। चौथे स्तंभ को जनता का विश्वास हासिल हो इसके लिए कार्य करने की आवश्यकता है इस बात पर जोर दिया गया।
एन यू जे आई ने सूचना विभाग पिथौरागढ़ में एक बैठक की जिसमें संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए चर्चा की गई तथा पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार व वरिष्ठ उप संपादक डॉ नरेश कांडपाल ने मौजूदा दौर में पत्रकारिता की धार को तेज करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को जन पक्षी नीतियों में निष्पक्ष होकर कार्य करना होगा जिससे जनता का विश्वास बना रहेगा तथा सरकार और जनता के बीच संवाद को कायम रखना होगा जिसे सरकार जनता की जरूरतों को समझें और जाने। जिला अध्यक्ष सुशील खत्री ने कहा कि पत्रकार यूनियन की मजबूती के लिए संगठन पूरी तरह से कार्य कर रहा है निष्पक्ष पत्रकारों का दौर हमेशा रहा है और रहेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार


कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले भर के पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सेक्रियाल ने किया। कार्यक्रम में दीपक कापड़ी, संतोष आर्यन, राकेश तिवारी, दीपक चंद्र कापड़ी,राकेश वर्मा, ललिता बिष्ट, सुरेंद्र आर्य, प्रमोद दिगारी, महेश पाल, मनोज बोथ्याल, डा. दुर्गा प्रसाद, अनिल कार्की, पूरन पांडे, हगोविंद रावल, हेमन्त कुमार, जीवन धानिक, धीरज जोशी, हेम चन्द्र पंत, मोहन दोसाद सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119