बीमारी के चलते एक युवक ने हाथ की नस काटकर की आत्महत्या
हल्द्वानी। चौकी भोटिया पड़ाव क्षेत्र में बीमारी के चलते एक युवक ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मनोज गुप्ता पुत्र फकीर चंद्र गुप्ता पंचेश्वर मंदिर के पीछे, आवास विकास इलैक्ट्रीशियन था। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहा था। इससे वह काफी तंग गया कि उसने शुक्रवार को ब्लेड से हाथ की नस काट ली। अत्यधिक रक्तश्राव होने से उसकी मौत हो गई।
जब उसकी मां पदमा देवी की नजर उस पर पड़ी तो कलेजा मुंह को आ गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल हरेंद्र चौधरी व भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतक दो भाईयों में बड़ा था। उसका भाई पूणे में कार्यरत है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

Uttarakhand-हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक हादसा : डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत
uttarakhand-धनोल्टी के जंगल में भालू का हमला -घास काटने गई महिला गंभीर घायल