नानकमत्ता हाईवे पर भीषण हादसा, 24 वर्षीय युवक की मौत -हल्द्वानी से नई गाड़ी लेकर लौट रहे थे, फार्च्यूनर से आमने-सामने भिड़ंत

खबर शेयर करें 👉

नानकमत्ता। उधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता हाईवे पर मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


जानकारी के अनुसार दहला रोड स्थित नानकमत्ता हाईवे पर रात करीब 10:30 बजे रजिस्ट्रेशन नंबर UK06-AE-5310 फार्च्यूनर और हल्द्वानी शोरूम से नई “किंग्स” वाहन लेकर चम्पावत जा रहे लोगों के वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज भेजा गया, जहां उपचार के दौरान 24 वर्षीय दीपान्त सिंघल पुत्र पवन कुमार सिंघल निवासी आवास विकास कॉलोनी, किच्छा ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


हादसे में मनप्रीत सिंह (27) पुत्र बिश्चल सिंह निवासी किच्छा तथा चन्द्रप्रकाश जोशी (35) पुत्र त्रिलोक चन्द्र जोशी निवासी चम्पावत भी घायल हुए हैं। दोनों का उपचार सितारगंज अस्पताल में चल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बेहद भयावह था। टक्कर के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह यातायात सुचारु कराया।


पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा मोर्चरी भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119