टांडा रेंज में खौफनाक मंजर : गुस्साए हाथी ने दो लोगों को पटक-पटक कर मार डाला

खबर शेयर करें 👉


लालकुआं से सटे टांडा रेंज के जंगल में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बन गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक किसी काम से जंगल के भीतर पहाड़ी खत्ते इलाके में गए हुए थे। इसी दौरान अचानक उनका सामना एक जंगली हाथी से हो गया। बताया जा रहा है कि हाथी बेहद आक्रामक था और उसने दोनों पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी ने दोनों को पटक-पटक कर बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के क्षेत्र में हाथी की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


एसडीएम लालकुआं रेखा कोहली ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, जंगल से सटे गांवों में गश्त बढ़ाने और लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।


घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी डर का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और जंगली जानवरों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


लगातार बढ़ रही मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं प्रशासन और वन विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जंगलों में मानवीय दखल और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास में कमी के कारण ऐसे हमले बढ़ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119