पाभें विष्णु मंदिर में गूंजा श्रीमद् भागवत कथा का रस -रासलीला और 16 हजार विवाह प्रसंग पर भाव-विभोर हुए भक्त

खबर शेयर करें 👉


गंगोलीहाट (कविता रावल)
गंगोलीहाट के ग्राम पाभें स्थित प्रसिद्ध श्री विष्णु मंदिर में 24 अप्रैल 2026 से चल रहे संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसास्वादन कर रहे हैं।


मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य यजमान कोटीगांव निवासी नंदन सिंह पुत्र देव सिंह एवं उनके परिवार द्वारा विधिवत गणेश पूजन, मातृ पूजन और पंचामृत स्नान के साथ भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे से व्यास पीठ पर विराजमान विद्वान कथावाचक पंडित देवकीनंदन भट्ट ने श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का संगीतमय वर्णन सुनाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार


कथा के पंचम दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य से लेकर पूतना उद्धार, सकट भंजन, त्रिवक्रा उद्धार, कालियामर्दन, गोवर्धन धारण, चीर हरण और विशेष रूप से गोपियों के साथ रासलीला का मार्मिक वर्णन किया गया। इसके साथ ही अक्रूर द्वारा श्रीकृष्ण को मथुरा ले जाने, धोबी व माली उद्धार और उद्धव-गोपियों संवाद की भावपूर्ण कथा ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दर्दनाक हादसा: राशन लेने निकला मोहन दोस्त के साथ ट्रक में बैठा, लौटते वक्त दोनों की मौत


वहीं बुधवार को षष्टम दिवस पर दशम स्कंध की उत्तरार्ध कथाओं का विस्तार से वर्णन किया गया। इस दौरान जरासंध प्रसंग, द्वारिका स्थापना, रुक्मिणी विवाह, प्रद्युम्न जन्म, संभासुर वध, जामवंती-सत्यभामा विवाह सहित भगवान श्रीकृष्ण के आठों विवाहों का वर्णन किया गया। विशेष रूप से 16 हजार राजकन्याओं के साथ विवाह प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।


कथा में सुदामा चरित्र, अनिरुद्ध विवाह, जरासंध वध तथा कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण का नंद बाबा, यशोदा मैया और राधा सहित ब्रजवासियों से मिलन का प्रसंग भी भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


कथा स्थल पर विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। कथा के उपरांत प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है।


मुख्य यजमान नंदन सिंह ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें और भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त करें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119