पेड़ से लटका मिला युवक का शव -हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। यूपी सीमा से लगे गांव वनगवां में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव यूकेलिप्टस के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने मामले में हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस फिलहाल आत्महत्या की दिशा में जांच कर रही है।


जानकारी के अनुसार, ग्राम वनगवां निवासी 23 वर्षीय हीरा सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह का शव सुबह करीब 7:30 बजे घर से लगभग 100 मीटर दूर खेत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला। खेत की ओर गए ग्रामीणों ने जब शव देखा तो तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने शव को नीचे उतार लिया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


परिजनों के मुताबिक, हीरा सिंह सोमवार रात भोजन के बाद किसी से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। रात करीब 11 बजे उसने अपने पिता के फोन पर कॉल कर मां से बात करने की इच्छा जताई, लेकिन पिता ने कॉल काट दिया और फोन फ्लाइट मोड पर डालकर सो गए। सुबह घटना की सूचना मिलने पर जब पिता मौके पर पहुंचे तो बेटे का शव देखकर बदहवास हो गए।


मृतक अपने पीछे मां छमिदर कौर और बहनें ज्योति कौर व सुमन कौर को छोड़ गया है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। सत्रहमील चौकी प्रभारी एसआई ललित सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119