बागेश्वर में पति -पत्नी निर्दलीय ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्य बने-
बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पति पत्नी दोनों मैदान में थे। पति ग्राम प्रधान के लिए मैदान में थे जबकि पत्नी जिला पंचायत के लिए मैदान में थी। दोनों को पूर्ण समर्थन मिलने के बाद निर्विरोध चुने गए है। बता दें कि आरे से ग्राम प्रधान केलिए दीपक खेतवाल को पहले ही जनता ने निर्विरोध ग्राम प्रधान चुन लिया।
अब गुरुवार को चौरा सीट से चुनाव लड़ रही विशाखा खेतवाल को उनके विपक्ष में खड़ी निर्दलीय प्रत्याशी बरखा खेतवाल ने समर्थन देकर अपना नामांकन वापस लिया। जिसके बाद विशाखा खेतवाल निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य चुनी जानी तय है। विशाखा के निर्विरोध चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए मिष्ठान वितरण किया। बता दें कि विशाखा खेतवाल ने इस पंचायत चुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, विधायक सुरेश गढ़िया, राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न