विदेशी युवक ने अचानक कोतवाली में किया हंगामा -पुलिस कर्मचारियों के साथ बतमीजी, धक्का देकर जमीन पर गिराया
हल्द्वानी। शहर कोतवाली परिसर में उस वक्त हड़कंप का केंद्र बन गया जब एक विदेशी युवक ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सूडान का रहने वाला यह युवक कोतवाली के भीतर अचानक आक्रामक हो गया पुलिस कर्मचारियों के साथ बतमीजी करते हुए उनको धक्का देकर ज़मीन पर गिरा दिया।
बताया जा रहा है कि दोपहर के समय दो से तीन सूडानी युवक कोतवाली के आसपास घूम रहे थे। इसी दौरान एक युवक की किसी स्थानीय व्यक्ति से कहासुनी हो गई, जिसके बाद उसने अपना आपा खो दिया। युवक परिसर में जोर-जोर से चिल्लाने और विरोध करने लगा।
स्थिति बिगड़ती देख अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर युवक को किसी तरह काबू में किया और उसे बांधकर लॉकअप में बंद कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि युवक की पहचान कोम के रूप में हुई है, जो वर्तमान में दिल्ली में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है और हल्द्वानी घूमने आया हुआ था। पूछताछ में उसके सभी कागजात और वीज़ा वैध पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामला विदेशी नागरिक से जुड़ा होने के कारण कूटनीतिक और कानूनी दृष्टिकोण से संयम बरता गया है। हालांकि युवक की गतिविधियों पर अब भी नजर रखी जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवक को नैनीताल रोड कॉलेज के पास टहलते हुए देखा गया।
कोतवाली में हुई इस अप्रत्याशित घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, लेकिन समय रहते पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश
uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर
uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध