काउंसलिंग को आए पति-पत्नी पुलिस के सामने भिड़े, आपस में गुत्थमगुत्था

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। दहेज उत्पीड़न के मामले को लेकर कोतवाली में काउंसलिंग के लिए बुलाए गए दोनों पक्षों के बीच कोतवाली परिसर में ही विवाद हो गया। एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाते हुए दोनों पक्ष पुलिस के सामने ही गुत्थमगुत्था हो गए। हंगामा बढ़ता देख पुलिसकर्मियों ने दोनों को डांट फटकारकर अलग कराया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार

एसआई कैलाश नगरकोटी ने बताया कि घोसीपुरा स्वार निवासी एक युवती का विवाद गांव के ही एक युवक के साथ करीब 6 वर्ष पूर्व हुआ था। बीते दिनों महिला ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी को लेकर शुक्रवार को पति और पत्नी को काउंसलिंग के लिए कोतवाली महिला हेल्पलाइन डेस्क में बुलाया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-15 अक्टूबर तक नैनीताल जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कें होंगी दुरुस्त -सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

बताया कि महिला अपने साथ अपने परिजनों को ले आई। वहीं जब पति और पत्नी तथा उसके रिश्तेदार आमने-सामने आए तो दोनों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्ष एक दूसरे से पुलिस के सामने ही गाली गलोच करने लगे। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों को डांट फटकार कर अलग किया। वहीं हंगामे के चलते कोतवाली में भीड़ जमा हो गई।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119