उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के प्रबंधक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप-महिला ने एसएसपी को भेजा पत्र
हल्द्वानी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के प्रबंधक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बैंक मैनेजर पर एससी केस में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में महिला की ओर से एसएसपी को शिकायती पत्र दिया गया है।
उदयपुर रैक्वाल गौलापार चोरगलिया निवासी नीतू शर्मा ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा है जिसमें उसने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि बैंक मैनेजर ने उससे छेड़छाड़ की थी और विरोध करने पर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। जिससे आहत होकर उसके पति ने 4 अक्टूबर को नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा जहां पर उन्होंने 6 अक्टूबर केा दम तोड़ दिया। इस मामले में उसने चोरगलिया थाने में शिकायत भी की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
आरोप है कि बैंक प्रबंधक उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ कर रहा है और उसे प्रार्थना पत्र वापस लेने का दबाव बना रहा है। आरोप एक सिपाही पर भी लगे हैं। महिला का कहना है कि जब उसके पति थाने में पहुंचे तो भारत नामक के सिपाही ने उसे थाने से भगा दिया। उल्टा मुझ पर भी आरोप लगा दिए गए। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के मांग की है। इसके साथ ही महिला ने मामले में कार्रवाई न होने पर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग