दहेज हत्या के आरोप में पति, सास व ननद गिरफ्तार -दो दिन पूर्व फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी नवविवाहिता

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के पति, सास और ननद को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के अनुसार, वीआईपी गेट स्थित निर्मल कॉलोनी निवासी नृपेंद्र विश्वास की पत्नी रिया विश्वास (निवासी कालीनगर, दिनेशपुर) का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला था। रिया की शादी मात्र ढाई माह पूर्व ही हुई थी। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


मृतका के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति नृपेंद्र विश्वास, सास लेबू विश्वास एवं ननद पूजा विश्वास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


बताया जा रहा है कि नृपेंद्र और रिया ने ढाई माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाह के समय रिया की उम्र को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। शादी के कुछ ही समय बाद इस तरह की घटना सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119