बड़ी खबर : नकाबपोशों का खूनी हमला, रुद्रपुर के पार्षद सौरभ बेहड़ ICU में -जिंदगी-मौत की जंग

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। शहर में कानून-व्यवस्था की पोल खोलती एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे रुद्रपुर को दहला दिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री व किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के छोटे पुत्र एवं नगर निगम वार्ड 39 से पार्षद सौरभ राज बेहड़ पर तीन नकाबपोश हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह खौफनाक घटना आवास विकास क्षेत्र में हुई, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया।


हमले में गंभीर रूप से घायल सौरभ राज बेहड़ को तत्काल फुटेला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने के चलते उन्हें आईसीयू में रखा गया है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है और लगातार विशेषज्ञ निगरानी की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


घटना की सूचना मिलते ही विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, समर्थक तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे।


अपने पुत्र पर हुए हमले से आक्रोशित विधायक तिलक राज बेहड़ ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए सनसनीखेज आरोप लगाए।
विधायक बेहड़ ने कहा कि उनके पुत्र को एक चौकी में पंचायत के बहाने बुलाया गया, जहां पूर्व नियोजित साजिश के तहत हमला किया गया। उन्होंने इसे सीधी-सीधी कानून-व्यवस्था की विफलता बताते हुए चेतावनी दी कि यदि पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती, तो वे स्वयं अपने समर्थकों के साथ हमलावरों की तलाश करेंगे। उन्होंने कहा, “मेरे पुत्र को साजिश के तहत बुलाकर अधमरा किया गया है, दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


विधायक शिव अरोरा और मेयर विकास शर्मा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए भरोसा दिलाया कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इस तरह की खुली गुंडागर्दी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


घटना के बाद से शहर के विभिन्न संगठनों और आम नागरिकों में भारी आक्रोश है। फिलहाल हमले के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन जिस सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे यह किसी पुराने विवाद या गहरी साजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119