रुद्रपुर में बालाजी महोत्सव की शोभायात्रा के दौरान हादसा -20 वर्षीय युवक की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। श्री सिद्धेश्वर बालाजी मंदिर की ओर से आयोजित बालाजी महोत्सव से पूर्व निकाली जा रही भव्य शोभायात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जिससे महोत्सव की खुशियां मातम में बदल गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर


जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम गांधी पार्क के पास शोभायात्रा गुजर रही थी। इसी दौरान ढोल बजाते हुए चंदौसी निवासी मोनू अचानक शोभायात्रा में चल रहे जनरेटर की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी


हादसे के बाद शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जनरेटर संचालन से जुड़ी लापरवाही के बिंदुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119