सब्जी बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, नशे में धुत पति ने पत्नी को गोली मारी, मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम सब्जी बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसी दौरान आरोपी पति ने देसी कट्टे से पत्नी पर गोली चला दी। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  धनतेरस और दीपावली पर हल्द्वानी में तीन दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन -बाजार में वाहनों की नो एंट्री, रूट और पार्किंग प्लान जारी

मृतका की पहचान पूनम और आरोपी पति की पहचान कमलेश के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आरोपी ने कथित तौर पर पड़ोसियों को गुमराह करने और हत्या में शामिल होने से इनकार करने की कोशिश की। हालांकि, पड़ोसियों को उसकी बात पर भरोसा नहीं हुआ और उन्होंने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...दीपावली की आड़ में गोदाम में सज रही थी जुए की महफिल, पांच गिरफ्तार

सूचना मिलने पर तिगड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को घायल अवस्था में पाया, लेकिन जांच के दौरान उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय आरोपी कथित तौर पर नशे में था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोतीनगर में ट्रेन की चपेट में आने से हरीश की मौत -आज चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार

बताया गया है कि आरोपी करीब छह महीने पहले ही अपनी पत्नी के साथ तिगड़ी इलाके में रहने आया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह समेत घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119