खटीमा के खालीमहुवट में गुलदार की दहशत -रात में घर की छत पर दिखा
खटीमा। नेपाल सीमा से सटे खालीमहुवट गांव में गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीती रात गुलदार एक मकान की चारदीवारी के अंदर घुस गया। घर के लोगों की आहट होने पर वह छत से चारदीवारी फांदकर खेतों की ओर भाग गया।
जानकारी के अनुसार, खालीमहुवट निवासी पवन सिंह देर रात घर पहुंचे। इसी दौरान वाहन की हेडलाइट में उन्हें मकान की छत पर गुलदार दिखाई दिया। गुलदार को देखते ही उन्होंने वाहन रोक दिया। इसी बीच गुलदार छत से चारदीवारी और फिर चारदीवारी के बाहर छलांग लगाकर खेतों की ओर चला गया।
ग्रामीणों के मुताबिक, गुलदार करीब एक सप्ताह पहले चरणजीत सिंह के कुत्ते को भी अपना निवाला बना चुका है। इसके अलावा गुलदार को कई बार गांव के आसपास देखा जा चुका है। लगातार गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय बना हुआ है।
ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर गुलदार को पकड़कर आबादी क्षेत्र से दूर छोड़ने की मांग की है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग का कहना है कि गुलदार को रेस्क्यू करने के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

सांसद अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ विद्यालय में चलाया स्वच्छता अभियान