दिल्ली एयरपोर्ट पर 2.168 किलो सोने की तस्करी का भंडाफोड़ -दुबई से आए महिला-पुरुष यात्री पकड़े
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने सोने की तस्करी के एक मामले का खुलासा करते हुए दुबई से आए एक महिला और पुरुष यात्री को पकड़ा है। दोनों के कब्जे से कुल 2 किलो 168 ग्राम सोना बरामद किया गया है।
सीमा शुल्क अधिकारियों के अनुसार, दुबई से आई उड़ान संख्या ईके-514 के यात्रियों पर खुफिया सूचना के आधार पर निगरानी रखी जा रही थी। अधिकारियों ने दोनों को टर्मिनल में बेल्ट संख्या 12 और 13 के पास स्थित शौचालय के बाहर आपस में बातचीत करते देखा। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर दोनों पर निगरानी बढ़ा दी गई।
इसके बाद दोनों यात्रियों को सीमा शुल्क के ग्रीन चैनल के निकास द्वार पर रोककर उनके सामान और यात्रा दस्तावेजों की जांच की गई। महिला यात्री के बैग और डोर-फ्रेम मेटल डिटेक्टर से जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
वहीं, पुरुष यात्री की शरीर जांच के दौरान मेटल डिटेक्टर ने तेज संकेत दिया। गहन तलाशी लेने पर उसके पास से सोने की 11 छड़ें बरामद हुईं। इनमें 10 छड़ें 10-10 तोले की थीं, जबकि एक छड़ का वजन एक किलोग्राम बताया गया है। बरामद सोने का कुल वजन 2 किलो 168 ग्राम है।
सीमा शुल्क विभाग ने बरामद सोने को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत जब्त कर दोनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सोना किसे सौंपा जाना था और क्या इसके पीछे कोई संगठित तस्करी नेटवर्क सक्रिय है। दोनों यात्रियों से पूछताछ के आधार पर मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : बैंक में पूर्व सैनिक के 50 हजार रुपये पार -दो संदिग्ध महिलाएं सीसीटीवी में कैद
सांसद अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ विद्यालय में चलाया स्वच्छता अभियान