भाई ने मोबाइल नहीं दिया तो 16 साल की बहन ने कर ली आत्महत्या
हल्द्वानी। बेड़ाजाल रामनगर निवासी पायल 16 वर्ष ने मंगलवार की दोपहर घर में रखा कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया और उसे उल्टी होने लगी परिजनों के पूछने पर पायल ने बताया मैंने कीटनाशक दवा खा ली। हालत बिगड़ता देख परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पायल के परिजनों का कहना है कि दोनों भाई बहन के बीच मोबाइल को लेकर मामूली झगड़ा हो गया था, भाई खेत पर काम करने चला गया,और मोबाइल गाना सुनने के लिए साथ ले गया, पायल ने नाराज होकर घर में रखा कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। परिजनों को पता चलने पर वह उसे उपचार के लिए हल्द्वानी ला रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई, सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दे दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न