सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान नहीं भेजा तो होगा मुंबई जैसा हमला, पुलिस को आई कॉल से मचा हडक़ंप

खबर शेयर करें 👉


नई दिल्ली। पाकिस्तान से भागकर नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कोई उसे शक की नजरों से देख रहा है, तो कोई उसके प्यार को सच्चा बता रहा। इस बीच, मुंबई में एक सनसनीखेज धमकी भरी कॉल की गई है। इसमें फोन करने वाले ने कहा है कि यदि सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान नहीं भेजा तो भारत को 26/11 मुंबई आतंकी हमले जैसे अटैक के लिए तैयार रहना होगा।
मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को यह फोन कॉल 12 जुलाई को आया था। इस कॉल के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और कॉल के बारे में अधिक जानकारी ली जा रही है। ‘एएनआई’ के अनुसार, सीमा हैदर का जिक्र करते हुए जिसने फोन कॉल की, उसने उर्दू भाषा में बात कही। उसने यह भी कहा कि अगर सीमा को वापस नहीं भेजा गया तो भारत का नाश होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार


सीमा हैदर अपने लवर सचिन मीणा के साथ भारत में रहने के लिए अपने चार बच्चों के साथ आई है। वह दावा कर रही है कि पाकिस्तान की है और नेपाल के रास्ते भारत में आई। उसके पति ने भी मीडिया के जरिए पत्नी को वापस पाकिस्तान भेजने की भारत सरकार से अपील की है। वहीं, सीमा ने कहा है कि वह हिंदू धर्म अपनाएगी और भारत में ही अपने प्रेमी के साथ रहेगी। सीमा के पति ने बताया कि उसने सऊदी अरब जाने के लिए पासपोर्ट बनवाया था, लेकिन वह बच्चों को लेकर हिंदुस्तान पहुंच गई। सीमा के पति गुलाम हैदर जखरानी ने सोशल मीडिया के जरिये और भारतीय मीडिया से संपर्क करके पत्नी-बच्चों से बिछडऩे का दर्द बयां किया। उसने कहा कि वह सबकुछ भूलकर सीमा को अपनाने के लिए तैयार है। उसने भारत और पाकिस्तान की सरकार से मदद मांगी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर - 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी


भारत आने के बाद सीमा और सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। हालांकि, कुछ समय बाद ही दोनों को जमानत भी मिल गई थी। अदालत ने यह भी आदेश दिया था कि जब तक मामले की सुनवाई चल रही है तब तक सीमा अपना घर नहीं बदलेगी और सचिन के साथ रहेगी। जेल से बाहर आने के बाद अपनी प्रेमिका और उसके बच्चों को लेकर सचिन ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके की मीना ठाकुरन कॉलोनी में स्थित अपने माता-पिता के घर पहुंचा था। सीमा के साथ रह रहे उनके चार बच्चे भी उसके साथ गए थे। सीमा और सचिन साल 2019 में पब्जी खेलते समय संपर्क में आए थे और फिर दोनों धीरे-धीरे करीब आते गए। इसके बाद सीमा ने भारत आने का फैसला कर लिया। उस दौरान सीमा का पति गुलाम हैदर सऊदी अरब में था।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119