जंगल में धधक रहा था अवैध शराब का अड्डा -आबकारी-वन विभाग की छापेमारी में 3 भट्टियां ध्वस्त, 2000 किलो लाहन नष्ट

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किलपुरा रेंज के जंगल में चल रहे अवैध शराब के अड्डे को ध्वस्त कर दिया।

छापेमारी के दौरान टीम ने नाले के किनारे सुलगती हुई तीन भट्टियों को तोड़ दिया और करीब 2000 किलोग्राम तैयार लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज


आबकारी आयुक्त और जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण, बिक्री और भंडारण के अड्डों के समूल विनाश के लिए यह अभियान चलाया गया। आबकारी विभाग क्षेत्र-2 और वन विभाग की संयुक्त टीम ने आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी के नेतृत्व में आलाविर्दी क्षेत्र के किलपुरा रेंज के जंगलों में छापेमारी की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर


कार्रवाई के दौरान जंगल में नाले के पास तीन भट्टियां सुलगती हुई मिलीं, जिन्हें टीम ने तत्काल ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा तलाशी के दौरान लगभग 60 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई। आसपास बड़ी मात्रा में लगभग 2000 किलोग्राम तैयार लाहन भी मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति


हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही शराब माफिया मौके से फरार हो गए। आबकारी निरीक्षक बृजेश जोशी ने बताया कि अवैध कच्ची शराब के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119