झनकट बाजार में चोरी की फिराक में घूम रहा युवक दबोचा -चाकू और नकबजनी के औजारों के साथ जेल भेजा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। झनकट पुलिस चौकी की टीम ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को चाकू और चोरी के उपकरणों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को गुरुवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक झनकट बाजार क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है और चोरी की वारदात को अंजाम दे सकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा


सूचना के आधार पर पुलिस टीम सोसाइटी रोड स्थित पुरानी मिल के अंदर पहुंची, जहां संदिग्ध युवक बैठा हुआ था। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू और नकबजनी के उपकरण—बटैन गैस, टॉर्च, हेक्सा ब्लेड और लाइटर बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शोएब मसूरी (28) पुत्र लल्ला मसूरी निवासी वार्ड नंबर 7, इस्लाम नगर बताया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान


कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भुवन गहतोड़ी, आरक्षी मोहम्मद मोहसिन और नवीन चंद शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119