बंद बोरे में मिली युवती की लाश-पड़ें पूरा मामला
रुद्रपुर। महानगर में एक अज्ञात युवती की हत्या करके शव कल्याणी नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने युवती की लाश बरामद कर ली है।
पुलिस को किसी ने बोरे में बंद लाश नदी में पड़े होने की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो बोरे में 28-29 साल की युवती की लाश मिली। युवती के हाथ पैर बंधे हुए थे और शव से काफी दुर्गंध आ रही थी। यह माना जा रहा है कि उसकी हत्या करके शव को फेंका गया है।
लाश पहाड़गंज और रम्पुरा के बीच कल्याणी नदी में मिली। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवती की शिनाख्त होने पर ही पुलिस कातिल तक पहुंच सकेगी। मामले की जांच जारी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

Uk…मोतीनगर में एक और दुर्घटना, तिराहे का कट फिर बना हादसे का स्पॉट —तेज टक्कर से डिवाइडर पर चढ़ी कार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड : गिरिजाशंकर जोशी की स्मृति में हल्द्वानी मीडिया सेंटर के नामकरण की मांग
उत्तराखंड : विवाद के बाद कमरे में गई विवाहिता -पंखे से लटका मिला शव
UK..सोशल मीडिया पर महिला को बदनाम करने की कोशिश -फर्जी ID चलाने वाला गिरफ्तार