अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री स्वागत कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष से सल्ट विधानसभा के कार्यकर्ता नाराज-
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण। सोमवार को अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए सल्ट विधानसभा के सभी मंडल के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक अलग पंक्ति बनाई गई। कहा गया था कि सर्वप्रथम मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। उसके उपरांत मंडल कार्यकर्ता अनुशाशन का पालन करते हुए तीन घंटे तक इंतजार में खड़े रहे। उसके पश्चात जैसे ही हेलीकाप्टर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा तो जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने अन्य लोगों के हुजूम को आगे कर दिया और सल्ट विधानसभा के कार्यकर्ता खड़े रह गए। इस घटना के बाद से सभी कार्यकर्ता बेहद नाराज हैं।
मंडल अध्यक्षों ने नाराजगी व्यक्त की है। इस मौके पर जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा हरीराम आर्या, मंडल अध्यक्ष मछोड़ हरीश कोटिया, मंडल अध्यक्ष सल्ट विक्रम बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मानिला देवीदत्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष स्याल्दे पूरन रजवार, युवा मोर्चा अध्यक्ष मानिला महेन्द्र बिष्ट, सल्ट युवा मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट, विधायक महेश जीना के पुत्र एड. करन जीना, शिवम नैलवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र नेगी, सूरज मेहरा, जिला मंत्री स्याल्दे दीपक जोशी आदि उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



NH-109 पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को उड़ाया, दोनों की हालत नाजुक