बागेश्वर में नशे के आदी युवक ने फांसी लगाकर दी जान

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। थाना बैजनाथ क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने फंदे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।  पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर  पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सांसद अजय भट्ट ने मोहान से चौखुटिया मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग-109 बनाने की उठाई मांग

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बंड गांव निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र पुत्र किशन ने अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वे घर में अकेले रहते थे। उसकी मां अपनी बेटी के साथ बरेली में रहती है। वह नशे का आदी था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। जिसके बाद ही आत्महत्या के कारणों का असली पता लग पाएगा

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सजा पूरी होने के बावजूद जेलों में बंद कैदियों की रिहाई पर हाईकोर्ट सख्त -सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119