शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। विधवा महिला को शादी का झांसा दे एक आरोपी ने दुष्कर्म किया और आरोपी ने खुद को फिल्म निर्माता और निर्देश बताया। आरोपी के भाइयों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पटेलनगर कोतवाली में क्षेत्र की एक विधवा महिला ने तहरीर दी। महिला के अनुसार लगभग दो वर्ष पूर्व उनकी मुलाकात शकील अमरोही निवासी कुरैशी मोहल्ला, ज्योतिबा फुलेनगर, जिला अमरोहा से हुई। शकील ने खुद को मुम्बई का प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक बताया। फिल्म शूटिंग के लिए लोकेशन दिखाने के बहाने महिला से संपर्क बढ़ाया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और शकील ने शादी का प्रस्ताव रखा। पीड़िता का आरोप है कि शकील ने उनके घर पर आकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और पति-पत्नी की तरह साथ में रहा। डेढ़ वर्ष साथ रहने के दौरान शादी की बात पर टालता रहा। आरोप है कि बीते आठ अप्रैल को शकील ने अपने भाइयों इकरार और इकबाल को पीड़िता के घर बुलाया और उनसे चुपके से बात की। शकील ने अपने भाइयों से कहा कि वह उनके जाने के एक हफ्ते बाद भाग जाएगा। 15 अप्रैल को शकील ने पीड़िता को धमकी दी कि उनके रिश्ते के बारे में किसी को बताया तो वह उनकी जान ले लेगा और इसके बाद वह फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक

पीड़िता ने शकील से संपर्क करने की कोशिश की। उसका फोन बंद मिला। तब शकील के भाइयों इकरार, इकबाल और वसीम से संपर्क किया तो उन्होंने धमकी दी कि वे सपा के नेता हैं और पीड़िता को जान से मार देंगे। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और उसके भाइयों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119