बनभूलपुरा मामले में पुलिस को एक और तहरीर, अब तहरीरों की संख्या हुई चार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा बवाल मामले में पुलिस को एक और तहरीर मिली है। इसके साथ ही शिकायतों की संख्या चार हो गई है। चौथी तहरीर नगर निगम के वाहन चालक की ओर से दी गई है।

वाहन चालक संजू कुमार ने बताया कि गुरुवार को मलिक का बगीचा से अतिक्रमण तोड़ने के बाद जब वह वापस लौट रहे थे तब कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोककर उनसे मारपीट की और रुपये व मोबाइल छीनकर ले गए। आरोपियों ने सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल

एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि मामला पूर्व में नगर निगम की ओर से दर्ज एफआईआर में शामिल है। दोबारा पीड़ित की ओर से मिली विस्तृत शिकायत की जांच की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर

इधर दंगे मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी के अलावा पुलिस उपद्रवियों को चिह्नित कर उन्हें हिरासत में ले रही है। उपद्रव की वीडियोग्राफी और मोबाइल वीडियो रिकॉर्डिंग से पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें चिह्नित कर रही है।पहचान के आधार पर पुलिस ने 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119