बनभूलपुरा में एक पति ने सिर्फ मोटर साइकिल की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी को दिया तीन तलाक

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा में एक पति ने सिर्फ मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया और उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इसके अलावा उसने न तो पत्नी को खर्च के लिए पैसे दिए और न ही बेटी की स्कूल फीस जमा की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर - 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी

24 अक्टूबर को पति अकबर हुसैन ने पत्नी शाईसा परवीन और उनकी बेटी को घर से निकाल दिया और धमकी दी कि यदि मोटरसाइकिल नहीं लाओगी तो तलाक दे देगा। 22 नवंबर को अकबर के बुलाने पर शाईसा अपने परिवार के साथ पति के घर गई, जहां पति ने अपने भाई और रिश्तेदारों के कहने पर शाईसा को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पति और ससुरालियों के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में मामला दर्ज कराया है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119