बेरीपड़ाव में नव विवाहिता ने फांसी में झूलकर लगाया मौत को गले-एक वर्ष पूर्व ही किया था प्रेम विवाह
मोटाहल्दू। गृह क्लेश से तंग आकर नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतका की चार माह की बेटी है। उसने एक वर्ष पूर्व ही प्रेम विवाह किया था।बेरीपड़ाव के हिम्मतपुर चौमवाल निवासी दीपा पत्नी मनीष कुँवर उम्र 26 वर्ष ने शुक्रवार की दोपहर को घर के पंखे में ही फांसी लगा ली। खेत से घास काटकर सब उसकी सास घर आई तो उसने दीपा के कमरे का दरवाजा बंद देखा। जिसपर उसने अपने पुत्र को फोन कर मौके पर बुलाया। जिसके बाद घर आए पति ने दीपा को नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया । जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
सूचना मिलने पर हल्दूचौड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच प्रारंभ कर दी है। दीपा व मनीष ने एक वर्ष पूर्व ही प्रेम विवाह किया था। उनकी एक चार महीनेे की पुत्री हर्षिता है। मृतिका का मायका उसके ससुराल के पड़ोस वाले गांव खड़कपुर में है। नवविवाहिता की मौत पर उसके मायके वालों ने ससुरालियों पर कई संगीन आरोप लगाए हैं जिस पर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी