भतरौंजखान में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार -सदर बाजार में चलाता था आयुर्वेदिक दवाखाना

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। भतरौंजखान थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चंद्रशेखर बौड़ाई (50), निवासी भिकियासैंण, के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व BNS की धारा 64(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-सड़क पर मौत बनकर बैठा था बाघ--बग्गा-54 में 17 वर्षीय युवक को दबोचा, राहगीरों ने जान जोखिम में डालकर बचाया

आरोपी सदर बाजार में आयुर्वेदिक दवाखाना चलाता है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को पैसे का लालच देकर अपनी दुकान पर बुलाया और दुष्कर्म किया। घटना का खुलासा तब हुआ जब अस्पताल में जांच के दौरान लड़की के गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष --आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-सिडकुल में युवक-युवती के विवाद ने लिया हिंसक रूप -सड़क पर भिड़े दोनों पक्ष, बेल्ट से भी पीटा

पुलिस का कहना है कि आरोपी पूर्व में अन्य क्षेत्रों में भी क्लीनिक चलाता था। मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119