काशीपुर में बगैर अनुमति निकाले गए जुलूस पर बवाल, मास्टरमाइंड समेत 8 गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। रविवार रात काशीपुर में बिना प्रशासनिक अनुमति के निकाले गए एक जुलूस ने शहर की कानून-व्यवस्था को बिगाड़ दिया। करीब 400 लोगों की भीड़ ने सड़कों पर उतरकर ट्रैफिक व्यवस्था बाधित कर दी और पुलिस के रोकने पर हमला कर दिया, जिसमें एक सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के तुरंत बाद हरकत में आई पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए इस पूरी साजिश के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जानकारी दी कि मुख्य आरोपी सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 10 अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

पुलिस के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत की जा रही है। मामले की गहराई से जांच जारी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना में और कौन लोग शामिल थे और उनका मकसद क्या था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल

वहीं प्रशासन ने भी मोर्चा संभालते हुए नगर निगम, बिजली विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। अवैध निर्माण, बिजली कनेक्शन और अतिक्रमण की भी जांच शुरू कर दी गई है ताकि क्षेत्र में किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैले।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : न्यूज पोर्टल के विज्ञापन रेट पर भड़के संचालक, दरों में बदलाव की उठी मांग

एसएसपी मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि, “कानून-व्यवस्था को किसी भी कीमत पर बाधित नहीं होने दिया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119