क्रिकेट में ऑनलाईन सट्टा लगवा रहे एक युवक को पुलिस ने मौके पर धरा

खबर शेयर करें 👉

बाजपुर। क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा लगवा रहे एक युवक को बाजपुर पुलिस ने मौके पर धर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के समीप से मोबाईल फोन और नगदी बरामद की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर व उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मोहित पुत्र जागन सिंह निवासी ग्राम हरलालपुर कोतवाली बाजपुर जिला उधम सिंह नगर को पाकिस्तान प्रीमियर लीग में ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए 4 मोबाइल फोन व नगद ?2050 सट्टा पर्ची पेन डायरी के साथ गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 153/ 23 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर दिया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119