कठघरिया के फतेहपुर रेंज में तेंदुए ने एक व्यक्ति को बनाया निवाला-
हल्द्वानी। कठघरिया फतेहपुर रेंज में घास लेने गए एक ग्रामीण को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया है मृतक का शव सोमवार सुबह वन कर्मियों ने बरामद किया है।
बाजूनियाहल्दू कठघरिया निवासी नत्थू लाल रविवार दोपहर घास काटने कठघरिया के जंगल में गया था, जहां देर शाम तक घर नहीं लौटा तो इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई थी। वन विभाग की टीम ने नत्थू लाल का शव बरामद किया है। नत्थू लाल का शव क्षत-विक्षत हालत में था। संभवत घास काटने के दौरान गुलदार ने नत्थू लाल को निवाला बनाया होगा। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन