गरुड़ में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत-
बागेश्वर। डंगोली पुलिस चौकी के अंतर्गत लकड़ी लेने जंगल गई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला का शव जखेड़ा जाने वाली सड़क के कलमट के नीचे मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मृतका अपने मायके में रहती थी। उसके बच्चे नहीं हैं। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार नौगांव निवासी आनुली देवी (55) पुत्री दुलप सिंह शनिवार को लकड़ी लेने जंगल गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों और ग्रामीण उसकी ढूंढखोज में जंगल गए। उन्होंने देर रात तक खोजबीन की, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली।
रविवार को फिर ग्रामीण महिला की खोज में जंगल गए। काफी खोजबीन के बाद जखेड़ा को जाने वाली सड़क के कलमठ के नीचे शव मिला। ग्रामीण महिला के शव को घर ले आए और इसकी सूचना पुलिस को दी। इधर, बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने कहा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। मामले में किसी ने भी कोई तहरीर नहीं सौंपी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण भी स्पष्ट हो जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग