डंपर की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत-
देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर स्थित श्री राम स्कूल के निकट हुआ है। देर रात युवक काम से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान युवक को एक खनन वाहन डंपर ने रौंद दिया। डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी जिसके बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने डंपर को आग के हवाले कर दिया।
बता दें कि युवक की पहचान गोपाल निवासी शेरपुर के रूप में हुई है। युवक की मौत से क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। ग्रमीणों में आक्रोश है। गौरतलब है कि शिमला बाइपास पर तेज रफ्तार खनन के वाहनों का कहर नहीं थम रहा है। लगातार हादसों की खबरें सामने आ रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप