हल्द्वानी में केजरीवाल का बड़ा ऐलान- सरकार बनते ही बेरोजगार को मिलेगा ₹5000 बेरोजगारी भत्ता
हल्द्वानी। उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव में अगर आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य में बनती है, तो प्रत्येक बेरोजगार को ₹5000 बेरोजगारी भत्ता प्रतिमाह दिया जाएगा इसके अलावा स्थानीय उद्योगों में 80% स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा यह बात दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हल्द्वानी में प्रेस वार्ता के दौरान कही।
केजरीवाल ने सरकार बनने के 6 महीने के भीतर एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा भी किया।दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हल्द्वानी में आयोजित सभा में देवभूमि को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखंड के 21 सालों की दुर्दशा को हम 21 महीने में सुधार देंगे। नैनीताल रोड में तिरंगा यात्रा को शुरू करने से पूर्व उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड पलायन प्रदेश बन गया है उत्तराखंड, युवा रोजगार मांग रहा है। लेकिन 21 सालों में कांग्रेस व भाजपा ने उत्तराखंड को लूटने का काम किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-डेढ़ साल से लापता युवती सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर मिली, परिजनों के सुपुर्द
UK-रुद्रपुर में दिनदहाड़े महिला के कानों से सोने के कुंडल झपटे -बाइक सवार बदमाश फरार