जागेश्वर रामलीला में लक्ष्मण ने काटी सूर्पणखा की नाक, राम ने किया खर-दूषण वध
जागेश्वर धाम में रामलीला मंचन से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। बुधवार रात की रामलीला में सूर्पणखा नासिका छेदन, खर-दूषण वध, रावण मारीच संवाद का मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। जागेश्वर धाम में सौवें साल की रामलीला मंचन को आकर्षक बनाने के लिए कमेटी के पदाधिकारी जी-जान से जुटे हुए हैं।
बुधवार रात वन स्त्री-सीता संवाद के बाद सूपर्णखा नासिका छेदन का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा जिसमें सूर्पणखा प्रसंग में सूर्पणखा का अभिनय करती नन्ही बालिका सौम्या सनवाल ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। अल्मोड़ा से मंचन के लिए आई उभरती बाल कलाकार सौम्या ने अपने अभिनय व नृत्य से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उसके बाद खर-दूषण संवाद, खर दूषण का युद्ध के लिए प्रस्थान का मंचन किया गया। गणेश चौक से ढोल-नगाड़ों के साथ खर-दूषण सेना की बारात निकाली गई। रावण- सूर्पणखा संवाद का मंचन भी आकर्षण का केंद्र रहा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


NH-109 पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को उड़ाया, दोनों की हालत नाजुक