मोतीनगर में शराब तस्कर नंदन उर्फ नंदू गिरफ्तार-
मोटाहल्दू- एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देशानुसार नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक लालकुआं संजय कुमार व चौकी इंचार्ज हल्दुचौड़ जगदीप सिंह नेगी के निर्देशन में नशे की रोकथाम हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
इंदरपुर निवासी नंदन सिंह पुत्र हयात सिंह को मोतीनगर के पास 58 क्वार्टर 8pm अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कराया गया। पुलिस टीम में हल्दूचौड़ चौकी के कॉन्स्टेबल प्रदीप पिलख्वाल कॉन्स्टेबल गोविंद सिंह कॉन्स्टेबल सीपी किशननाथ आदि शामिल रहे।
लोगों ने बताया कि काफी लंबे समय से कारोबार चल रहा था। शराब बेचने वाला अभियुक्त को राजनीतक संरक्षण प्राप्त था। आज हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने सराहनीय कदम उठाकर एस घटनाक्रम का पर्दाफाश किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार
लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार