युवक को इंस्टाग्राम पर फेमस होने की चाह में शर्ट उतारकर बाइक से स्टंट करते वीडियो वायरल करना भारी पड़ा -बाइक सीज

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। इंस्टाग्राम पर फेमस होने की चाह में शर्ट उतारकर बाइक से स्टंट करते वीडियो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ा। नैनीताल रोड पर अर्धनग्न अवस्था में बाइक से स्टंट करते हुए वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए नैनीताल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक  राजेश यादव ने इस मामले में जांच शुरू की और आरोपी श्याम सिंह, निवासी तोला रैकूनी रीठासाहिब, को चिन्हित कर उसे थाने बुलाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला

मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक की बाइक एफ जेट 15 संख्या यूके 04एएन-5723  को सीज कर दिया।  पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, स्टंटबाजी से दूर रहें और नशे में वाहन न चलाएं। पुलिस का कहना है कि ऐसे खतरनाक स्टंट जानलेवा साबित हो सकते हैं और इसके चलते कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119