राजपुरा क्षेत्र में पुलिस ने तीन युवकों को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार-
हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में पुलिस ने तीन युवकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी राजपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त गोलू कश्यप पुत्र स्व. नत्थू लाल कश्यप निवासी मुनि कश्यप वाली गली राजपुरा के कब्जे से 2.6 ग्राम अवैध स्मैक एवं अर्जुन आर्य पुत्र सरगी गोपाल आर्य निवासी मुन्नी कश्यप वाली गली राजपुरा के कब्जे से 2.55 ग्राम स्मैक व राजेश कुमार साहू पुत्र रामकरण निवासी गोपाल साउंड सर्विस के पास राजपुरा के कब्जे से 2.71 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया है।
पुलिस ने तीनों अभियुक्तो के कब्जे से 07.86 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस ने उन्हें एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार