सितारगंज के मसाज सेंटर में ह्यूमन ट्रैफकिंग टीम ने मारा छापा -स्पा सेंटर में दो युवती व चार युवकों को लिया हिरासत में-

खबर शेयर करें 👉

सितारगंज। स्पा सेंटर में ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम प्रभारी बसंती आर्य टीम ने छापा मारकर सेंटर संचालक समेत चार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। टीम ने सेंटर में मौजूद दो युवतियों से पूछताछ की। इसके अलावा टीम ने मसाज सेंटर में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद करने के लिए तलाशी भी ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

शुक्रवार को ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम प्रभारी बसंती आर्य ने किच्छा रोड स्थित संचालित हो रहे स्पा सेंटर में छापेमारी की। जिसके बाद टीम प्रभारी ने स्पा सेंटर में मौजूद दो युवतियों, चार युवकों से करीब एक घंटे तक बंद केविन में पूछताछ की। टीम प्रभारी ने युवतियों से पूछा कि उन्हें जबरदस्ती मसाज सेंटर में तो नही रखा गया है। स्पा सेंटर में छापे की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। टीम प्रभारी बसंती आर्य ने बताया कि स्पा सेंटरो की नियमित चेकिंग की जा रही है। हिरासत में लिए युवकों, सेंटर संचालक से पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119