नैनीताल-भवाली रोड पर पहाड़ी दरकने से 30 मीटर सड़क खाई में समाई-

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल में अभी भयंकर भूस्खलन हुआ है। नैनीताल को जोड़ने वाले भवाली मार्ग पर पहाड़ दरकने से आवागमन ठप हो गया। सड़क का करीब 30 मीटर हिस्सा खाई में तब्दील हो गया है। जिससे पर्यटकों व दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को अब ज्योलीकोट के रास्ते नैनीताल आना पड़ेगा। जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट समेत लोनिवि अभियंता मौके पर पहुंच गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार


शुक्रवार को नैनीताल में सुबह से बारिश होती रही। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे नैनीताल से छह किमी दूर कैंट के व्यू प्वॉइंट के पास पहाड़ी दरकने लगी और विशालकाय बोल्डर मलबे में तब्दील हो गई। पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने का सिलसिला जारी है। सूचना पर डीएम धीराज गर्ब्याल प्रधनमंत्री स्वनिधि योजना लाभार्थियों के सम्मान को आयोजित कार्यक्रम छोडक़र मौके के लिए रवाना हो गए हैं। तल्लीताल थाना पुलिस भी तैनात कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक

लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता के अनुसार बोल्डर लगातार गिर रहे हैं। पहाड़ दरकने के बाद माना जा रहा है कि सडक़ लंबे समय तक बंद हो सकती है। सडक़ को फिर से शुरू करने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ेगी। उधर रोड बंद होने से सचिव अरविंद ह्यांकी भी फंस गए। जिसके बाद उन्हें जिला प्रशासन के वाहन से लाया गया। दूसरी तरफ अन्य वाहनों को लौटाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119