खाई में गिरी कार दो की मौत- रात भर शव पड़े रहे खाई में, सुबह देखा
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के झूलाघाट-जौलजीबी मोटर मार्ग में अमतडी के पास देर रात एक कार यूके 05 टीए 3501 खाई में जा गिरी। कार में सवार दो लोगों की पर ही मौत हो गई। दुर्घटना का पता आज सुबह लगा। लोगों ने अमतडी से कुछ दूर पहले कार 25 मीटर गहरी खाई में पड़ी हुई देखी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को कार के पास दो शव पड़े हुए मिले। एसएसबी की टीम मौके पर पहुंच गई थी।
मृतकों की शिनाख्त सिमलखेत निवासी भुवन राम 46 पुत्र श्यामू राम और रणुवा निवासी डंबर राम 45 पुत्र शेर राम के रूप में हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों मृतक जौलजीबी मेले से वापस लौट कर रहे थे। घटना के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। स्थानीय लोगों का मानना है कि घटना देर रात की है। माना जा रहा है कि शव रात भर मौके पर पड़े रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK…ननदोई पर कमरे में घुसकर दुष्कर्म का आरोप -ससुरालियों पर मारपीट का मुकदमा