चलती ट्रेन में ‘मदद’ के बहाने वारदात -महिला का बैग काटकर जेवर चोरी
हल्द्वानी। ट्रेनों में सक्रिय शातिरों ने एक बार फिर ‘मदद’ के बहाने चोरी की घटना को अंजाम दिया। कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) निवासी महिला के ट्रॉली बैग को काटकर उसमें रखा ज्वेलरी से भरा पर्स उड़ा लिया गया। घटना के दौरान महिला को भनक तक नहीं लगी और बाद में घर पहुंचने पर चोरी का पता चला।
जीआरपी थाना काठगोदाम को दी गई तहरीर में प्रतिमा राव ने बताया कि वह 14 मार्च को गोरखपुर से बाघ एक्सप्रेस में सवार हुई थीं। 15 मार्च को ट्रेन के लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले हल्दी स्टेशन के आसपास चार से पांच संदिग्ध युवक उनके पास आए। एक युवक ने खुद को मददगार बताते हुए कहा कि उनके पास बच्चा और सामान है, वह बैग उतारने में सहायता कर देगा।
महिला के मना करने के बावजूद आरोपी जबरन ट्रॉली बैग को दरवाजे की ओर ले जाने लगा। विरोध करने पर दूसरा युवक बैग लेकर दरवाजे के दूसरी तरफ खड़ा हो गया। इस बीच महिला घबराई रही और कुछ समझ नहीं पाई।
स्टेशन पहुंचकर महिला ने पति को घटना की जानकारी दी। घर पहुंचने पर देखा तो ट्रॉली बैग कटा हुआ था और उसमें रखा छोटा बैग गायब था। चोरी हुए बैग में एक चेन, एक अंगूठी और तीन-चार हजार रुपये नकद थे।
जीआरपी काठगोदाम ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग
UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज