युवती और उसके साथी के साथ अभद्रता व मारपीट करने के मामले में दो गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। स्टेडियम रोड पर युवती और उसके साथी के साथ अभद्रता व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


जानकारी के अनुसार, घर जा रही एक युवती का दो युवकों ने पीछा किया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपितों को दबोच लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों में अजय फर्त्याल (31) निवासी फतेहपुर, थाना मुखानी और अजय सिंह थापा (30) निवासी बड़ी मुखानी, पीलीकोठी शामिल हैं। प्रारंभिक कार्रवाई में पुलिस ने दोनों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


इसके बाद 18 मार्च को पीड़ित पक्ष मयंक भंडारी और लक्ष्मी आर्य की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर दर्ज की गई। आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


इस मामले में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि जनपद में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़कों पर हुड़दंग और महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119