लापता बच्ची का पॉलिथीन बैग में रखा क्षत-विक्षत शव बरामद
रामपुर (उप्र)। जिले के बिलासपुर क्षेत्र में एक लापता बच्ची का पॉलिथीन में रखा क्षत-विक्षत शव बुधवार को उसके घर के पास ही एक खाली भूखंड पर पाया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि कोतवाली बिलासपुर क्षेत्र के ध्वनि हसनपुर गांव में दानिश नामक व्यक्ति की तीन साल की बेटी अनायजा पिछले रविवार को टॉफी लेने के लिए गांव की ही एक दुकान पर गई थी, उसके बाद से वह लापता थी।
उन्होंने बताया कि परिजन ने उसकी बहुत तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग सका। इसके बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज सूचना मिली कि बच्ची का शव उसके घर के पास में ही स्थित एक खाली प्लॉट पर पाया गया है। पुलिस टीम ने जाकर देखा कि बच्ची का क्षत-विक्षत शव एक पॉलिथीन बैग में भरा हुआ था। उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
UK…पांच लाख की सुपारी देकर पूर्व प्रेमी की हत्या की साजिश -पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक
नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक
उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक
जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार