उत्तराखंड…रामनगर में कलश यात्रा के बीच महिलाओं के गले से सोने की चेन साफ- सात लाख की चोरी से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

धार्मिक आस्था और भक्ति के माहौल के बीच रामनगर में आयोजित भव्य कलश यात्रा के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी होने की घटना सामने आई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने श्रद्धालुओं में दहशत फैला दी, वहीं धार्मिक आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब कार्यक्रम की वीडियोग्राफी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय अग्रवाल सभा भवन में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व सोमवार सुबह गर्वेश्वर मंदिर से विशाल कलश यात्रा निकाली गई थी। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा नगर के मुख्य बाजारों से होते हुए अग्रवाल सभा भवन पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बताया जा रहा है कि यात्रा समाप्त होने के कुछ देर बाद तीन महिलाओं ने अपने गले से सोने की चेन गायब होने की जानकारी दी। घटना सामने आते ही आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित महिलाओं ने तुरंत अपने परिजनों और आयोजन समिति को इसकी सूचना दी, जिसके बाद श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि चोरी हुई तीनों चेन का कुल वजन करीब पांच तोले से अधिक है, जिनकी अनुमानित कीमत 7 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

घटना के बाद आयोजन समिति द्वारा कराई गई फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में 4 से 5 संदिग्ध महिलाएं दिखाई दी हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये महिलाएं स्थानीय नहीं लग रही थीं और कार्यक्रम में आमंत्रित भी नहीं थीं। पुलिस अब इन महिलाओं की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

धार्मिक आयोजन के दौरान हुई इस चोरी की घटना ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से रामनगर में बाहरी महिलाओं के गिरोह द्वारा चेन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई करने और धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

वहीं श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच घटना के बाद डर और असुरक्षा का माहौल देखने को मिला।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119