Uk…धामी के दौरे से पहले अल्मोड़ा अलर्ट मोड में- फलसीमा में तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री के 27 मई को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल फलसीमा का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखना सुनिश्चित करें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

जिलाधिकारी ने बताया कि उदय शंकर नृत्य अकादमी में एसडीजी अचीवर्स अवार्ड वितरण समारोह आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर आगंतुकों के बैठने, मंच व्यवस्था और अवार्ड वितरण समेत विभिन्न कार्यों के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने अधिकारियों से सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित और सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , मुख्य विकास अधिकारी , अपर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119